श्रेणी | कोड | रिक्तियाँ | कुल % |
---|---|---|---|
अनारक्षित (UR) | 01 | 79 | 39.30% |
अनुसूचित जाति (SC) | 02 | 35 | 17.41% |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 03 | 02 | 1.00% |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 04 | 37 | 18.41% |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 05 | 21 | 10.45% |
पिछड़ा वर्ग – महिला (BC-Female) | 06 | 07 | 3.48% |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 07 | 20 | 9.95% |
सभी श्रेणियाँ | — | 201 | 100% |
Bihar SSc vacancy 2025 : श्रेणीवार आवेदन शुल्क
क्रमांक | आवेदक श्रेणी | आवेदन शुल्क | विशेष शर्तें |
---|---|---|---|
1. | सामान्य / OBC / EBC (पुरुष) | ₹540 | बिहार व बाहर के उम्मीदवार |
2. | SC/ST (बिहार के स्थायी निवासी) | ₹135 | जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य |
3. | दिव्यांग (सभी वर्ग) | ₹135 | विकलांगता प्रमाणपत्र आवश्यक |
4. | महिला (बिहार की स्थायी निवासी) | ₹135 | आधार/निवास प्रमाण जमा करें |
5. | बिहार के बाहर के सभी उम्मीदवार | ₹540 | कोई छूट लागू नहीं |
Bihar SSc vacancy 2025 : शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और क्वालिफाइंग मार्क्स
- शैक्षणिक योग्यता:-आवेदकों को I.Sc (इंटरमीडिएट साइंस) या कृषि डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवश्यक योग्यता:–महत्वपूर्ण नोट: I.Sc या कृषि डिप्लोमा के समकक्ष कोई भी अन्य योग्यता इस भर्ती प्रक्रिया में मान्य नहीं होगी।
Bihar SSc vacancy 2025 : आयु सीमा विवरण
क्रमांक | आवेदक श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु | विशेष छूट |
---|---|---|---|---|
1. | सभी वर्ग (आधारभूत योग्यता) | 18 वर्ष | – | – |
2. | अनारक्षित (पुरुष) | – | 37 वर्ष | – |
3. | अनारक्षित (महिला) | – | 40 वर्ष | 3 वर्ष अतिरिक्त |
4. | पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग | – | 40 वर्ष | 3 वर्ष छूट |
5. | SC/ST (पुरुष/महिला) | – | 42 वर्ष | 5 वर्ष छूट |
6. | दिव्यांग उम्मीदवार | – | संबंधित वर्ग की अधिकतम आयु + 10 वर्ष | 10 वर्ष अतिरिक्त छूट |
Bihar SSc vacancy 2025 : श्रेणीवार योग्यता अंक
क्रमांक | श्रेणी | न्यूनतम अंक | छूट |
---|---|---|---|
1. | अनारक्षित (UR) | 40% | – |
2. | पिछड़ा वर्ग (OBC) | 36.5% | 3.5% छूट |
3. | अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 34% | 6% छूट |
4. | अनुसूचित जाति (SC) | 32% | 8% छूट |
5. | अनुसूचित जनजाति (ST) | 32% | 8% छूट |
6. | महिला (सभी वर्ग) | 32% | 8% छूट |
7. | दिव्यांग (सभी वर्ग) | 32% | 8% छूट |
Bihar SSc vacancy 2025 : आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
Bihar SSc vacancy 2025 : के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखना बेहद जरूरी है ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान कोई समस्या उत्पन्न न हो। यहां उन दस्तावेजों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आपको आवेदन के दौरान अपलोड करना होगा:
- 10वीं कक्षा का मार्कशीट और मूल प्रमाण पत्र
- 12वीं (I.Sc) या कृषि डिप्लोमा की मार्कशीट और उसका मूल प्रमाण पत्र
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र या आवासीय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र / क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र / EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण पत्र
- यदि उम्मीदवार स्वतंत्रता सेनानी के पोते/पोती या नाती/नातिन हैं, तो उसका वैध प्रमाण पत्र
- दिव्यांगता से संबंधित मान्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अधिकतम आयु सीमा में छूट के लिए सरकारी कर्मचारी या भूतपूर्व सैनिक का वैध प्रमाण पत्र
महत्वपूर्ण नोट: आवेदन करते समय इन सभी दस्तावेजों और अंक पत्रों की स्कैन कॉपी को संबंधित कॉलम में अपलोड करना अनिवार्य होगा। यदि किसी दस्तावेज़ को अपलोड नहीं किया जाता है, तो आयोग आपके आवेदन को निरस्त करने का अधिकार रखता है।
इसलिए, आपको सलाह दी जाती है कि इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें, ताकि Bihar SSC Field Assistant Recruitment 2025 के लिए आवेदन करते समय कोई परेशानी न हो और आप इस शानदार अवसर का पूरी तरह से लाभ उठा सकें।
Bihar SSc vacancy 2025 : परीक्षा प्रारूप
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित फील्ड असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2025 वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी। यदि इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 40,000 से अधिक होती है, तो BSSC द्वारा परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जैसा कि आयोग की परीक्षा संचालन नियमावली 2010 में निर्दिष्ट है। ये दो चरण हैं:
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
- मुख्य परीक्षा (Main Examination)
इस परीक्षा प्रारूप का उद्देश्य उम्मीदवारों की क्षमता और विशेषज्ञता का समग्र मूल्यांकन करना है, जिससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
मुख्य परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया:-प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, प्रत्येक श्रेणी की कुल रिक्तियों के पाँच गुना (5x) उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
Bihar SSc vacancy 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का प्रारूप
- प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective) और बहुविकल्पीय (MCQs)
- कुल प्रश्नों की संख्या: 150
- सही उत्तर के लिए अंक: 4 अंक
- गलत उत्तर पर अंक की कटौती: 1 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
- परीक्षा का कुल समय: 2 घंटे 15 मिनट (135 मिनट)
- प्रश्न पत्र की भाषा: हिंदी और अंग्रेजी (यदि दोनों भाषाओं में अंतर होता है, तो हिंदी में दिए गए प्रश्न ही मान्य माने जाएंगे)
इस प्रारूप के माध्यम से उम्मीदवारों का मूल्यांकन वस्तुनिष्ठ सवालों के आधार पर किया जाएगा, और नकारात्मक अंकन प्रणाली के तहत गलत उत्तर देने पर अंक कटेंगे।
Bihar SSc vacancy 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस
Bihar SSc vacancy 2025 : की प्रारंभिक परीक्षा में केवल एक ही पेपर होगा, जिसमें तीन मुख्य विषयों को शामिल किया गया है:
-
सामान्य अध्ययन (General Studies)
इस खंड में समसामयिक घटनाओं, इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र, विज्ञान आदि से संबंधित सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे। -
सामान्य विज्ञान और गणित (General Science and Mathematics)
इस सेक्शन में कक्षा 10 तक के विज्ञान के बुनियादी सिद्धांतों और गणितीय सवालों से जुड़े प्रश्न होंगे, जैसे औसत, प्रतिशत, अनुपात, समय और कार्य आदि। -
मानसिक क्षमता परीक्षण (Mental Ability Test)
इस भाग में लॉजिकल रीजनिंग, एनालिटिकल एबिलिटी और सोचने और समझने की क्षमता से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
इस सिलेबस के तहत उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके सामान्य ज्ञान, गणितीय कौशल और मानसिक क्षमता पर आधारित होगा।
कृपया ध्यान दें :- इस आर्टिकल में बताई गई सभी जानकारी किसी न किसी वायरल खबर, न्यूज पेपर, न्यूज चैनल, न्यूज वेबसाइट या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लिया गया हैं। अगर इसमें कोई त्रुटि हो तो हमें अविलंब सूचित करें क्योंकि इसकी जिम्मेवारी onlinehelps.in की टीम नहीं लेती हैं। इसका सत्यापन के लिए इनके अधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों में जरूर Share करें।
इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद...
इस प्रकार से और भी नई-नई अपडेट पाने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को जरूर फॉलो कीजिएगा, जिसका लिंक निचे दिया गया हैं। और इस लेख से संबंधित अगर आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हैं। तो निचे Comment Box में जरूर लिखें।
Join Job And Yojana Update | |
Telegram | X (Twitter) |
YouTube |